मेसी और रोजो के गोलों की मदद से अर्जेंटीना अंतिम-16 में

मंगलवार को सैंट पीटर्सबर्ग में खेले गए विश्व कप  के ग्रुप स्टेज मुक़ाबले में अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली है.डिफ़ेंडर मार्कोस रोजो ने खेल ख़त्म होने से चार मिनट पहले शानदार गोल करके अर्जेंटीना को पहले ही दौर में टूर्नामेंट से बाहर होने से बचा लिया.
इस मैच में पहला गोल लियोनेल मेसी ने किया जो बेहद शानदार था. उन्होंने यह गोल 14वें मिनट में उस समय किया, जब नाइजीरिया की टीम अर्जेंटीना पर हावी हो रही थी.सेकंड हाफ़ में नाइजीरिया के विक्टर मोसेस ने पेनल्टी किक को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया था मगर रोजो ने  मिनट में अर्जेंटीना के लिए गोल दागा जो निर्णायक साबित हुआ.
अर्जेंटीना के लिए अंतिम-16 में जगह बनाना इसलिए मुश्किल था क्योंकि ग्रुप स्टेज में उसका पहला मैच आइसलैंड के साथ 1-1 पर ड्रॉ रहा था. दूसरे मैच में क्रोएशिया ने उसे 3-0 से हरा दिया था.
ऐसे में अंतिम-16 में पहुंचने के लिए ज़रूरी था कि एक तो वह इस मैच में नाइजीरिया को हराए और दूसरी तरफ़ आइसलैंड को क्रोएशिया हरा दे.हुआ भी ऐसा ही. उसने जहां नाइजीरिया को हराया वहीं क्रोएशिया को आइसलैंड से हार मिली.
मंगलवार को ही रोस्तोव में खेले गए दूसरे मैच में क्रोएशिया ने आइसलैंड को 2-1 से हरा दिया. इससे भी अर्जेंटीना को आख़िरी 16 में पहुंचने में मदद मिली.
इन दोनों मैचों से पहले अर्जेंटीना चार टीमों वाले ग्रुप में सबसे आख़िरी में था. आइसलैंड तीसरे नंबर पर, नाइजीरिया दूसरे और क्रोएशिया पहले नंबर पर था, लेकिन दोनों मैचों के नतीजे बदलने के बाद हालात अलग हो गए.
क्रोएशिया पहले ही आखिरी 16 में जगह बना चुका था और अब अर्जेंटीना भी अंतिम 16 में पहुंच चुका है. मगर आइसलैंड और नाइजीरिया का वर्ल्ड कप का सफ़र ख़त्म हो गया है.
अब अंतिम-16 राउंड में अर्जेंटीना का मैच फ्रांस से और क्रोएशिया का मुक़ाबला डेनमार्क से होगा.

Comments

Popular posts from this blog

इंसानी नादानी की कहानी है बाढ़

مظاهرات السودان: مئات الآلاف في شوارع الخرطوم من أجل تسليم السلطة إلى حكومة مدنية

المغرب.. اعتقال متهمين إضافيين بذبح السائحتين الأوروبيتين